best news portal development company in india

अम्बेडकर बस्ती में 1 फरवरी को होगा ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’, मौकेश्वर महादेव मंदिर में पोस्टर व आमंत्रण पत्रक का विमोचन

SHARE:

# अम्बेडकर बस्ती में 1 फरवरी को होगा ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’, मौकेश्वर महादेव मंदिर में पोस्टर व आमंत्रण पत्रक का विमोचन

पाली । स्थानीय अम्बेडकर बस्ती में आगामी 1 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’ की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में हिम्मतनगर स्थित मौकेश्वर महादेव मंदिर में अक्षत, भगवा ध्वज एवं पूजन के पश्चात कार्यक्रम के पोस्टर और आमंत्रण पत्रक का भव्य विमोचन किया गया।

सम्मेलन की पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले अक्षत देकर सभी सनातन धर्म प्रेमियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक घर पर भगवा ध्वज का वितरण भी किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह है। सम्मेलन से एक दिन पूर्व युवाओं द्वारा एक भव्य भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली माँ आशापुरा मंदिर (जगदम्बा नगर) से प्रारंभ होकर बस्ती के मुख्य मार्गों से गुजरेगी। 1 फरवरी (रविवार) को ही सुबह 11:00 बजे माताओं-बहनों द्वारा बस्ती के प्रमुख मंदिरों से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होगी। आयोजन स्थल पर नन्हे बालक-बालिकाएं विभिन्न देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

विशाल हिन्दू सम्मेलन में पूज्य संत-महात्माओं के प्रेरक प्रवचन होंगे। साथ ही, राष्ट्र और समाज हित के ज्वलंत विषयों पर प्रबुद्ध जनों द्वारा समाज का मार्गदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह जैतावत, संरक्षक अनिल गुप्ता, समिति पदाधिकारी कैलाश सोमानी, सुदर्शन सिंह उदावत, महिपाल सिंह चारण, ललित शर्मा, भगवान सिंह चारण, विजय सिंह, पूर्व पार्षद त्रिलोक चौधरी, गुमान सिंह, विजयकिशन अरोड़ा, हेमंत शर्मा, प्रदीप शर्मा, रघुनाथ पूरी, पूरण सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रेम प्रजापत सहित बस्ती के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें