जिला कलक्टर पाली के निर्देशों अनुपालना में घुमंतु समुदाय (विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु) परिवारों के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनाए जाने तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए नगर निगम क्षेत्र में “विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु सहायता शिविर” का आयोजन 23 जनवरी एवं 30 जनवरी को नगर निगम सभागार, पाली में किया जाएगा। यह जानकारी निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने दी उन्होंने बताया कि उक्त शिविर वार्ड संख्या 01 से 65 तक के पात्र परिवारों के लिए आयोजित किए जाएंगे। January 22, 2026 No Comments
पशुपालन गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 23 जनवरी को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। January 22, 2026 No Comments
राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी, पाली पर स्थानीय संघ पाली एवं गुंदोज के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। पाली ब्लॉक के इस शिविर में 198 स्काउट-गाइड ने सहभागिता की। January 22, 2026 No Comments
*गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होगे शुभारंभ आज शुक्रवार को* पाली, 22 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी शुक्रवार से आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों आयोजित किये जायेगे। ये शिविर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण की शुरुआत बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी को होगी, जिसमें 24, 25 व 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। इस प्रकार 10 दिनों के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। उत्थान शिविरों का प्रमुख उद्देश्य कृषि के आधुनिकीकरण, उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना, वैश्विक ज्ञान तक पहुंच के माध्यम से किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं निवेश को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन सहित संबंधित क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 22-23 जनवरी 2026 से पूर्व-कार्यक्रम शिविरों एवं विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही किसानों के हित में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए शुरुआत से ही तैयारियां सक्रिय रूप से की जा रही हैं। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागों की सहभागिता रहेगी। जिसके अन्तर्गत अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर जिले में तहसील वार इनके आयोजन के लिये नोडल अधिकारियों व शिविर प्रभारीयों को इसके आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किये है। ये शिविर पाली जिले की सभी तहसीलवार आयोजित किये जायेंगे जिनमें आमजन लाभार्थ कार्य किये जायेगें । जिनका शुभारंभ 23 जनवरी शुक्रवार को होगा। जिनमें 23 जनवरी को पाली जिले के खेतावास में ,रोहट के रोहट में, मा. जंक्शन के जाडन में, सोजत के खारिया नींव में , देसूरी के देसूरी में , रानी के रानी में , बाली के नीमाणा में ,सुमेरपुर के चाणोद में आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 24 जनवरी को पाली, रोहट के वायद में , सोजत में , मा. जंक्शन के धूंधला में , देसूरी के सादडी में , रानी के कीरवा में , बाली के चामुंडेरी में , सुमेरपुर के तख्तगढ में , आयोजित किये जायेगे। इसी प्रकार 25 जनवरी को पाली के गुन्दोज में, रोहट के कुलथाना में, सोजत के चौपडा में , मा.जंक्शन के कंटालिया में , देसूरी के गुडा जाटान में , रानी के धेनडी में ,बाली के नाणा में , सुमेरपुर के बलाना में शिविर आयोजित किये जायेगे। January 22, 2026 No Comments
🕉️ शोक शंदेश 🕉️ श्री मदनलाल जी गौड़ (गील)पूर्व जनसंपर्क अधिकारी (मालकोसनी)वर्तमान पाली का देहांत आज दिनांक 22/1/2026 को हो गया है। अन्तिम संस्कार आज ही पाली में 3 बजे किया जाएग। 266,राजेन्द्र नगर पाली राधा कृष्ण मन्दिर के पीछे January 22, 2026 No Comments
भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में सोमवार सायं पाली शहर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सूरज पोल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाज़ी के साथ खुशी का इज़हार किया गया। January 22, 2026 No Comments
अम्बेडकर बस्ती में 1 फरवरी को होगा ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’, मौकेश्वर महादेव मंदिर में पोस्टर व आमंत्रण पत्रक का विमोचन January 22, 2026 No Comments
न्याय आपके द्वारा लोक उपयोगिता समस्याओ का सुलभ और त्वरित समाधान का किया विधिक साक्षरता शिविर* January 22, 2026 No Comments
*मा.शि. बोर्ड की उमावि एवं मावि परीक्षाएँ 12 फरवरी से प्रारम्भ* *केन्द्राधीक्षक, एसीएस एवं पेपर कॉर्डिनेटर की कार्यशाला गुरुवार को* पाली, 21 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएँ 12 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होंगी। इन परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए नियुक्त केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं पेपर कॉर्डिनेटर की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को प्रातः 10 बजे बिडला इंटरनेशनल अकादमी, सोजत रोड मार्ग, सोजत सिटी में आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित ने बताया कि माध्यमिक, माध्यमिक व्यवसायिक एवं प्रवेशिका की बोर्ड परीक्षाएँ 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक तथा उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यवसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षाएँ 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक सम्पन्न होंगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 9 निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित कुल 121 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं के संचालन हेतु 121 केन्द्राधीक्षक, 9 अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं 51 पेपर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों वाले 9 परीक्षा केन्द्रों पर अध्यक्ष जिला परीक्षा संचालन समिति एवं जिला कलेक्टर, पाली द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वर सह पेपर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति भी की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त वीक्षकों की आवश्यकता होने पर संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा नियुक्ति की जाएगी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त समस्त केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक एवं पेपर कॉर्डिनेटर्स की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला गुरुवार को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगी। कार्यशाला में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षित देवेन्द्र प्रसाद डाबी एवं दिनेश त्रिवेदी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नवीन एवं अद्यतन निर्देशों के संबंध में प्रबोधन किया जाएगा।< January 22, 2026 No Comments