भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पाली में हर्ष मिठाई बांटी व आतिशबाज़ी
पाली।
भारतीय जनता पार्टी के नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में सोमवार सायं पाली शहर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सूरज पोल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाज़ी के साथ खुशी का इज़हार किया गया।
यह जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप मंडल के मंडल प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक श्री ज्ञानचंद पारख, प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, देवीलाल मेघवाल, राहुल मेवाड़ा मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार, गोपाल बंजारा, गुमान सिंह रावत, भाजपा महाराणा प्रताप मंडल की प्रवक्ता रामलाल चौहान रमेश परिहार, गणपत मेघवाल एवं नरपत दवे द्वारका प्रसाद जावा नरपत कडंरा, मूलचंद आदिवाल, मांगीलाल बिरावत अनिल घावरी मनीष जावा प्रवीण सामरिया यश बाबाणी राकेश बोहरा कचंन प्रजापत विजयलक्ष्मी वैष्णव प्रमिला परमार राजेश परमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



