best news portal development company in india

आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर आगे आए भामाशाह, राजकीय चिकित्सालय को भेंट की पांच स्टील बेंच* *जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल से जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा, मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा*

SHARE:

*आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर आगे आए भामाशाह, राजकीय चिकित्सालय को भेंट की पांच स्टील बेंच*

*जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल से जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा, मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा*

पाली,14 नवंबर 2026/ जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अनूठी पहल ‘आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर भामाशाह एवं समाजसेवी जनहित के कार्यों में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सोजत रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए भामाशाहों की ओर से पांच स्टील बेंच भेंट की गई।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल ‘आओ गांव चले’ अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को समझते हुए जनसहयोग एवं जनभागीदारी से आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास करना है। अभियान से प्रेरित होकर भामाशाहों द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की सुविधा के लिए सहयोग करना सराहनीय पहल है। सोजत रोड राजकीय चिकित्सालय में पांच स्टील बेंच उपलब्ध होने से उपचार के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भामाशाह लालचंद सोनी (ओम ज्वेलर्स) एवं पारस माली (रितिका कलेक्शन) ने जय नारायण गहलोत एवं कमल सोनी की प्रेरणा से चिकित्सालय को पांच स्टील बेंच भेंट की। इस पुनीत कार्य के लिए चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ.विनोद कुमार कुमावत ने भामाशाहों को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।
इस अवसर पर रमेश माली, शिवानी दीदी, जिज्ञांसु कोठारी, डॉ. मोजुद्दीन, कुलदीप अग्रावत एवं निर्मला देवी सहित चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहा।

*जनसहयोग से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं*

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आओ गांव चले अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जनहित के कार्यों से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। भामाशाहों का यह सहयोग समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही जनभागीदारी की भावना को भी मजबूती मिलती है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर आगे आए भामाशाह, राजकीय चिकित्सालय को भेंट की पांच स्टील बेंच* *जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल से जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा, मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा*

जोधपुर गौतम सभा के नव निर्वाचित महामंत्री प्रदीप जाजडा,तथा माधो प्रकाश जाजडा, पूर्व अध्यक्ष,गौतम सभा, जोधपुर को हनुमान जी, जितेन्द्र जी राणैजा जौशी, मथानिया, जिला जोधपुर (राजस्थान)ने कहां,कि आपका पद बड़ा है, परंतु आप