best news portal development company in india

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (जीआरएएम) उत्थान शिविरों का होगा आयोजन*

SHARE:

पाली, 21 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विशेष शिविर 23 से 25 जनवरी, 31 जनवरी, 1 फरवरी, तथा 5 से 9 फरवरी, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पंचायतों में दिखाया जाएगा।
22 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे ग्राम उत्थान शिविर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शिविरों में कृषकों एवं पशुपालकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा उत्थान शिविरों का प्रमुख उद्देश्य कृषि के आधुनिकीकरण, उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना, वैश्विक ज्ञान तक पहुंच के माध्यम से किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं निवेश को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन सहित संबंधित क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 22-23 जनवरी 2026 से पूर्व-कार्यक्रम शिविरों एवं विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न राज्य विभागों के मध्य समन्वय, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, व्यापार-से-व्यापार एवं व्यापार-से-सरकारी अंतःक्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

साथ ही किसानों के हित में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए शुरुआत से ही तैयारियां सक्रिय रूप से की जा रही हैं। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागों की सहभागिता रहेगी।”http://” alt=”” />

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें