best news portal development company in india

आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्मिकों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित* पाली एवं ब्यावर जिले के 250 से अधिक कार्मिक ले रहे प्रशिक्षण, दो बैच में होगा आयोजन

SHARE:

पाली 15 नवम्बर। आयुर्वेद विभाग पाली की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कार्मिकों की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान भवन में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पाली एवं ब्यावर जिले के आयुष्मान कंपाउंडर, नर्स, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आयुष मित्र महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम में पाली जिला आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. कल्याण प्रसाद मीना, ब्यावर के सहायक निदेशक डॉ. सी.पी. सेन एवं पाली के पूर्व आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. योगेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार सहरिया तथा सहायक प्रभारी डॉ. विजय कुमार हैं।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार सहरिया, डॉ. रेणु जीनगर एवं डॉ. विजय कुमार ने विभिन्न विषयों पर छह सत्रों में व्याख्यान देकर प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण में देसूरी, रानी, बाली, सुमेरपुर एवं रोहट ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से 250 से अधिक कार्मिक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैच में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 15 एवं 16 नवंबर तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 17 एवं 18 नवंबर 2026 को आयोजित होगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

आओ गांव चले’ अभियान से प्रेरित होकर आगे आए भामाशाह, राजकीय चिकित्सालय को भेंट की पांच स्टील बेंच* *जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की पहल से जनभागीदारी को मिल रहा बढ़ावा, मरीजों को मिलेगी बैठने की सुविधा*

जोधपुर गौतम सभा के नव निर्वाचित महामंत्री प्रदीप जाजडा,तथा माधो प्रकाश जाजडा, पूर्व अध्यक्ष,गौतम सभा, जोधपुर को हनुमान जी, जितेन्द्र जी राणैजा जौशी, मथानिया, जिला जोधपुर (राजस्थान)ने कहां,कि आपका पद बड़ा है, परंतु आप