best news portal development company in india

सुमेरपुर में 19 जनवरी से निःशुल्क अन्तरंग आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित होगा*

SHARE:

पाली, 17 जनवरी। आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में सुमेरपुर उपखंड मुख्यालय स्थित गीता भवन में दस दिवसीय जिला स्तरीय निःशुल्क अन्तरंग आयुर्वेद क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि शिविर में गुदारोग (पाइल्स, फिस्टुला एवं फिशर), पंचकर्म चिकित्सा, स्त्री रोग, पेट से संबंधित रोग, त्वचा रोग, मानसिक रोग, श्वसन तंत्र के रोग, बाल रोग, मूत्र एवं यौन रोग सहित अन्य विभिन्न रोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में भर्ती होने वाले रोगियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी।

शिविर का आयोजन आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें आस्था वैदिक संस्थान, कोलीवाड़ा द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक जिला कलेक्टर एल.एन.मंत्री रहेंगे। शिविर से संबंधित मार्गदर्शन एवं सहभागिता आयुर्वेद विभाग राजस्थान के निदेशक डॉ. आनंदकुमार शर्मा, परियोजना निदेशक आयुष विभाग राजस्थान डॉ. कैलाशचन्द शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग जोधपुर डॉ. रमेशचन्द मीणा एवं डॉ. अर्जुनसिंह चारण द्वारा की जाएगी।
शिविर प्रभारी के रूप में डॉ. राकेश गर्ग, आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सुमेरपुर, अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें