January 17, 2026

पुष्कर गौतममाश्रम न्यास समिति, पुष्कर। नामांकन पत्रो की प्राप्ति एवम उनका परीक्षण। तथा अध्यक्ष श्री मोहनराज उपाध्याय तीसरी बार पुष्कर गौतममाश्रम भवन न्यास समिति के निर्वाचित।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) के सचिव विक्रम सिंह भाटी द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, पाली का निरीक्षण किया गया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) के सचिव विक्रम सिंह भाटी द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, पाली तथा राजकीय शिशु गृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

*प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया बाल गृहों का आकस्मिक निरीक्षण* पाली, 17 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) के सचिव विक्रम सिंह भाटी द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह, पाली तथा राजकीय शिशु गृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव भाटी ने दोनों गृहों में साफ-सफाई, बालकों के लिए स्वच्छ कपड़े, बिस्तर, भोजन एवं आहार, चिकित्सा व्यवस्था, पालनागृह, भवन की भौतिक स्थिति सहित उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गृहों में आवासित बालकों से संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं, अध्ययन व्यवस्था तथा सम्प्रेषण गृह में विधि से संघर्षरत बालकों से उनके परिजनों से मुलाकात, न्यायमित्र द्वारा प्रकरण की जानकारी दिए जाने आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बालकों द्वारा बताया गया कि उन्हें गृह में पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा नाश्ते में आवश्यकतानुसार चाय एवं दूध भी प्रदान किया जाता है। वर्तमान में बालकों के मनोरंजन हेतु इंडोर गेम्स के रूप में कैरम, साँप-सीढ़ी एवं लूडो आदि की सुविधा उपलब्ध है। सचिव भाटी ने गृहों में आवासित बालकों के लिए मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाए रखने, भवन की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा पालनागृह में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समन्वयक कन्हैयालाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।