best news portal development company in india

नगरीय निकाय चुनाव के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त।

SHARE:

*नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त*

पाली, 7 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत पाली जिले में प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सीएडी, आईजीएनपी बीकानेर के अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्रपाल सिंह को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, रानी खुर्द एवं मारवाड़ जंक्शन नगर पालिकाओं में मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में 11 सितम्बर को नगर निगम पाली सहित बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सादड़ी, तखतगढ़ एवं सुमेरपुर नगर पालिकाओं में मतदान सम्पन्न कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नियुक्त पर्यवेक्षक अधिकारी के लिए सवाकअ घट प्रथम वृत बी के भीमाराम को लाईजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। लाईजन अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9460980309 हैं। पर्यवेक्षक अधिकारी के साथ जिला आबकारी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पंकज नवल (मोबाइल नम्बर 7976837346) एवं पीएसओ पुखराज भी नियुक्त रहेंगे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें