*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026’*
*9 सितम्बर को प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा , सभी तैयारियां व व्यवस्थायें चाक चौबन्द*
पाली । नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में 9 सितम्बर को सोजत रोड, सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। शांतिपूर्ण , चुनाव के लिये लिये सभी तैयारियां व व्यस्थायें पूरी कर ली गयी है।
*नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 – प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना*
निकाय आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर पर मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी मतदान दल आवश्यक निर्वाचन सामग्री एवं ईवीएम के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। मतदान दलों को मंगलवार सायं 5 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रथम चरण के तहत बुधवार, 09 सितम्बर को नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन एवं रानी खुर्द में मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर सम्पन्न कराया जाएगा।
नगर पालिका सोजत सिटी के 40 वार्डों में कुल 41 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यहां कुल 34,215 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 17,254 पुरुष एवं 16,961 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका सोजत रोड के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्रों पर कुल 15,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7,698 पुरुष, 7,400 महिला एवं 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन के 25 वार्डों में 25 मतदान केन्द्रों पर कुल 12,480 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,384 पुरुष, 6,092 महिला एवं 2 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। नगर पालिका रानी खुर्द के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां कुल 11,826 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 5,982 पुरुष, 5,843 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिक से अधिक मतदान करने के अपील के साथ मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
———-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


