best news portal development company in india

राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार विकसित भारत युवा संसद 2026 के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें 27 फरवरी 2026 को पाली जिला में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

SHARE:

*विकसित भारत युवा संसद का जिला स्तरीय आयोजन 27 फरवरी को*

पाली, 19 फरवरी। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार विकसित भारत युवा संसद 2026 के जिला स्तरीय आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें 27 फरवरी 2026 को पाली जिला में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। इस वर्ष की थीम “आपातकाल के 50 वर्ष- भारतीय लोकतंत्र के लिये सीख” निर्धारित की गई है।

जिले से चयनित विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जबकि राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय युवा संसद में हिस्सा लेंगे। युवा संसद में वही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष “विकसित भारत” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

बैठक में प्रो. डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. श्रवण सिंह, राजेन्द्र जाखड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली से शिवसेना शिद्धे के जिला प्रमुख तखतसिंह सोलंकी व प्रवक्ता राजू दैवासी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी के मार्फत उजेन(बड़नगर) मोहर्रम के अवसर आपत्तिजनक जुलूस में नारेबाजी,व कार को बम ब्लास्ट की जांच व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग।,

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।