best news portal development company in india

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ* *जनगणना आंकड़ों का संकलन ही नही, बल्कि नीति निर्माण संसाधनों का संतुलित वितरण की आधारशिला होगी: कलक्टर*

SHARE:

*जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ*

*जनगणना आंकड़ों का संकलन ही नही, बल्कि नीति निर्माण संसाधनों का संतुलित वितरण की आधारशिला होगी: कलक्टर*

पाली, 19 फरवरी। जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण तथा मकान गणना की जिलें में तैयारियों के क्रम में चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/आयुक्त/अधिषाषी अधिकारियों) को फील्ड कार्य का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से जिला कलेक्ट्रेट सभागार पाली में आरम्भ हुआ।

जिला कलक्टर एल.एन.मंत्री की अध्यक्षता मे जिला कलेक्ट्रेट सभागार पाली मे प्रशिक्षण कार्य का शुभारम्भ कर बताया कि आगामी जनगणना पूर्णतया डिजिटल होगी तथा इसके प्रथम चरण में चार्ज अधिकारियों की भूमिका तथा आंकड़ो की गुणवता पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला कलक्टर ने बताया गया कि सम्पूर्ण राज्य में जनगणना के प्रथम चरण में आगामी 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणकों द्वारा वास्तविक फील्ड कार्य मोबाइल एप पर डाटा संग्रहण के माध्यम से किया जावेगा। साथ ही देश में पहली बार जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल माध्यम से आमजन आगामी 01 मई से 15 मई, 2026 तक सीधे अपने मोबाइल के माध्यम से भी अपना मकान सूची एवं मकान गणना से संबंधित ब्योरें दर्ज कर सकेंगे।

प्रशिक्षण मे डॉ बजरंग सिंह जिला जनगणना अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं राजेंद्र कुमार टांक उप जिला जनगणना अधिकारी एवं राजेश चौधरी संयुक्त निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी कपिल उज्वल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश डाबी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक उपनिदेशक संतोष कुमार, आयुषी शर्मा सांख्यिकी अन्वेषक के द्वारा जनगणना पोर्टल और मोबाईल एप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, HCB वेब पोर्टल के माध्यम से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारण, फिल्ड ट्रेनर, सुपरवाईजर एवं प्रगणकों की नियुक्ति की प्रक्रिया, डिजिटल मॉड्यूल, रिपोर्टिंग प्रणाली और स्वगणना पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस क्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी राजेंद्र कुमार टांक ने बताया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल आयोजन हेतु उक्त प्रषिक्षण सभी चार्ज अधिकारियों हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा यह फील्ड कार्य की डिजिटल प्रक्रिया कोे समझने में अति उपयोगी होगा।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली से शिवसेना शिद्धे के जिला प्रमुख तखतसिंह सोलंकी व प्रवक्ता राजू दैवासी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी के मार्फत उजेन(बड़नगर) मोहर्रम के अवसर आपत्तिजनक जुलूस में नारेबाजी,व कार को बम ब्लास्ट की जांच व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग।,

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।