best news portal development company in india

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई जिला विकास पुस्तिका का विमोचन सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया, स्कूटीयों का वितरण व पंचगौरव का किया उद्घाटन,*

SHARE:

*राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई जिला विकास पुस्तिका

पाली, 16 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत आज मंगलवार को बांगड कॉलेज में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी व जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, जनसम्पर्क, चिकित्सा, उद्यान, महिला अधिकारिता, समाज कल्याण सहित अन्य विभागो ंद्वारा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया ओर अवलोकन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी व पूर्व संभापति महेन्द्र बोहरा ने बांगड परिसर में सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य सरकार ने गत दो साल में विकास के अनेक कार्य किये है और सभी वर्गाे के कल्याण के लिये कार्य किये है। राज्य सरकार ने किसान, युवाओं को रोजगार, राईजिंग राजस्थान में निवेश को आकर्षित करने के लिये अनेक प्रयास किये है। प्रदर्शनी का अवलोकन, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया, पंचगौरव का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने वहां सभी स्टॉल पर जाकर बारीकी से जानकारी ली और इसे सराहा। इस अवसर पर उन्होंनेे सभी विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने उन्हे जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी में उद्योग, पशुपालन, चिकित्सा विभाग, महिला अधिकारिता आदि विभागों की योजनाओं की प्रगति को देखा।

साथ ही प्रदर्शनी में पाली जिले के पंच गौरव जिनमें टैक्सटाईल, नीम पौधा, बास्केटबाल, मेंहदी, पर्यटन में रणकपुर जैन मंदिर की स्टॉल का भी अवलोकन किया। उन्होंने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत कॉलेज छात्राओं में स्कूटी का वितरण किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधि रामकिशोर साबु सहित अन्य समाजसेवी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजु चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकरी और बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य आदि मौजूद रहे।
फोटो केप्षन –
————–

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment