December 17, 2025

*पीएम कुसुम कम्पोनेन्ट-बी परियोजना अंतर्गत सौर ऊर्जा पम्प संयंत्र स्थापना हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर* पाली, 16 दिसम्बर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत खेतों में सौर ऊर्जा पम्प स्थापित करना अब पहले की तुलना में सस्ता हो गया है। जीएसटी दरों में संशोधन के पश्चात सौर ऊर्जा पम्प संयंत्रों की कीमतों में कमी आई है, जिससे एक पम्प संयंत्र की स्थापना पर 4,209 रुपये से 7,811 रुपये तक की बचत होगी। इसका सीधा लाभ जिले के किसानों को मिलेगा। उप निदेशक उद्यान डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि किसानों में सौर पम्पों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 में पाली जिले को 800 सौर पम्प सेट स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे काश्तकारों को सिंचाई हेतु विद्युत आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सौर पम्प सेट स्थापना हेतु किसान संबंधित जिले के उप निदेशक उद्यान कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना अंतर्गत इकाई लागत का 60 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। —

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई जिला विकास पुस्तिका का विमोचन सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने किया, स्कूटीयों का वितरण व पंचगौरव का किया उद्घाटन,*