best news portal development company in india

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित*

SHARE:

*फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित*


पाली, 12 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में संचालित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पाली जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंगसिंह ने बताया कि जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 117-सोजत, 118-पाली, 119-मारवाड़ जंक्शन, 120-बाली एवं 121-सुमेरपुर की प्रारूप मतदाता सूचियां तैयार कर प्रकाशित की गई हैं। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की एक-एक प्रति (फोटो रहित) उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने बताया कि अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में 12 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने अथवा प्रविष्टियों में संशोधन करवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र क्रमशः फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होगा।

मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करवाने अथवा किसी प्रविष्टि में सुधार के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन पोर्टल एवं भारत निर्वाचन आयोग के सक्षम ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में भी निर्धारित प्रपत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची, दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की वेबसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन करने के लिए भी अवगत करवाया गया।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि रफीक चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि तिलोक चौधरी सहित प्रशिक्षु आईएएस बिरजु गोपाल चौधरी, संदीप दवे व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।