स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
BRICS Sustainable Lifestyle Week के प्रथम दिवस पर वन विभाग ने आयोजित की जागरूकता गतिविधियां





पाली, 01 नवम्बर। मिशन LiFE के तहत आयोजित BRICS Sustainable Lifestyle Week (01 से 07 नवम्बर, 2026) के प्रथम दिवस पर पाली वन मंडल के अधीनस्थ समस्त वन रेंजों में ‘स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं’ थीम पर विभिन्न जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही योगाभ्यास एवं वृक्षारोपण गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कार्मिकों ने नियमित योग एवं व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने, स्वच्छता बनाए रखने, स्वस्थ आदतें विकसित करने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई।
BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत आगामी दिनों में भी मिशन LiFE के उद्देश्यों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सतत उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
सतत जीवनशैली अपनाएं, पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


