best news portal development company in india

पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित निंबाडा के सानिध्य में कांग्रेसजन दिल्ली में होने वाली। विशाल धरना प्रदर्शन, रैली में शामिल होने के लिए बस रवाना।(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक)

SHARE:

पाली 31 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार वोट चोरी को लेकर कल दिनांक 1 नवंबर 2026 को दिल्ली की रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाली रैली मे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी के आह्वान पर “वोट बचाओ- देश बचाओ” विशाल राष्ट्रीय रैली के लिए पाली जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से तकरीबन 3500 कार्यकर्ता बसों, ट्रेन, निजी वाहनो से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने झण्डी दिखाकर कांग्रेस भवन पाली से बसों को रवाना किया एवं जिले की अन्य विधानसभाओ से लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पाली विधायक भीमराज भाटी, बाली विधानसभा प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़, सोजत से निरंजन आर्य, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह जोजावर, सुमेरपुर से हरिशंकर मेवाड़ा के ने बसों को रवाना किया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि पाली में इस दौरान संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष हितेश सिरोया, जिला महासचिव भोमाराम मीणा, किसान कांग्रेस के ज़िला संयोजक शंकर लाल माली, जिला महासचिव आमीन अली रंगरेज, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक कुलदीप, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, पुष्पराज सोनी, मोनू मेघवाल, साबिर जोया, जिला प्रवक्ता रफीक चौहान, जिला सचिव मनोहर सिंह जवाली, संजय पंवार, रामचंद्र बुनकर सहित हजारों कांग्रेस जन रवाना हुए।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।