मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए विशेष शिविर आयोजित
मतदान केंद्रों पर पहुंचे नागरिकों से बीएलओ ने प्राप्त किए आवेदन, सोमवार से दो दिन घर-घर जाकर करेंगे सर्वे













पाली 1 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धीकरण एवं नवीन मतदाता पंजीकरण को लेकर रविवार को विशेष अभियान मे बीएलओ ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम एवं विवरण में संशोधन करवाने सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों के लिए आवेदन प्राप्त किए।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पाली एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि रविवार को सभी बीएलओ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने तथा नाम एवं अन्य विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन लिए गए।शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर धर्मेन्द्र सोलंकी एवं मुकेश गगड़, अम्बेडकर नगर में मोहित माथुर तथा कमल एरिया विद्यालय में सुभाष परमार सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए।
सोमवार से दो दिन चलेगा घर-घर सर्वे -उपखंड अधिकारी राणावत ने बताया कि विशेष अभियान के अगले चरण में सोमवार से सभी बूथ लेवल अधिकारी लगातार दो दिन तक अपने-अपने मतदान केंद्रों की भाग संख्या के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घर पर पहुंचकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे। इस दौरान मतदाताओं से संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा तथा पात्र नागरिकों से फार्म संख्या 6, 7 एवं 8 भरवाए जाएंगे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


