best news portal development company in india

जोधपुर ६सितंबर,२०२६, रविवार।जौधपुर में ओम प्रकाश जौशी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की अध्यक्षता में महा आधीवेशन हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित।

SHARE:

जोधपुर ०६, सितंबर। जोधपुर में आज सुबह से दिन भर , श्री ओम प्रकाश जौशी की अध्यक्षता में अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का महा अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संत श्री रामप्रसाद जी महाराज, रामद्वारा बड़ा खैडापा, जोधपुर,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री औम प्रकाश जौशी, अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश जौशी,अखिल भारतवर्षिय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली (राजस्थान), राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, पूर्व प्रधानमंत्री श्री नंदकिशोर शर्मा “नेक”संरक्षक/पूर्व प्रधानमंत्री श्री सीतारामजी जौशी, उपाध्यक्ष गौरधन जौशी,महेश कुमार शर्मा, एडवोकेट,कोटा, तथा प्रधानमंत्री श्री प्रदुम्न जौशी, छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली (राजस्थान), परमेश्वर जौशी,ललित सांखी, समाज सेवी, रवि शंकर शर्मा, जयपुर,रवि शर्मा, खिलचीपुर, श्रीकांत शर्मा, हेमेंद्र जाजडा,महेश जाजडा, महेंद्र कुमार उपाध्याय,गौरधन जौशी, सुनिल जौशी,पारसमल सांखी,राकेश जौशी, दिनेश जौशी, नंदकिशोर शर्मा,हजारो की तादाद में समाज बंधुओं की, माताओं बहिनों की उपस्थिति रही।
समारोह‌ का विधिवत उद्घाटन जोधपुर रामद्वारा बड़ा खैडापा अंतरराष्ट्रीय संत श्री राम प्रसाद जी महाराज द्वारा किया गया। जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, रामेश्वर दाधीच, महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जौशी, उधोगपति जै एम जौशी, सत्य प्रकाश जौशी,अरुण प्रकाश जौशी, सीताराम जौशी, नंदकिशोर शर्मा, प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जौशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बद्री प्रसाद गौतम, राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,राजेश त्रिवेदी, शैक्षणिक न्यास के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा,आदि ने समारोह को संबोधित किया गया। परमेश्वर जौशी ने हाथ खड़े कर के महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी में विश्वास व्यक्त करते हाथ खड़े कर के अनुमोदन करवाया गया।
महासभा के पूर्व अध्यक्ष सत्य प्रकाश जौशी ने कहां आज से पहले महासभा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जौशी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है तो,उसका हम खंडन करते हैं,और इस सत्र में तो मेरे बड़े भाई श्री ओम प्रकाश जौशी अध्यक्ष हैं,और भविष्य में भी यही रहेंगे,तो भी हम साथ हैं।इस पर औम प्रकाश जौशी ने सबके सामने बोला आगे हम नहीं रहेंगे। लेकिन सभी ने कहां आप ही बने रहेंगे।इस सत्र में पांच साल तक अध्यक्ष औम प्रकाश जौशी ही रहेंगे। उसके बाद महासभा के संविधान अनुसार चुनाव संपन्न करवाये जायेंगे।उसके बाद जो भी अध्यक्ष र्निवाचित होगा,वो सबको मान्य रहेगा। सभी मंचासीन अतिथियों का माला, दुपट्टा, मोमेंटो भेटकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया।अंत में महा प्रसादी के बाद समारोह का समापन व हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जय महर्षि गौतम
(छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें