best news portal development company in india

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर—* *9 से 14 साल तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत—* *

SHARE:

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को आएंगे अजमेर—*
*9 से 14 साल तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत—*
*प्रधानमंत्री 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण —*
*राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र*

जयपुर, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 फरवरी) को राजस्थान के अजमेर आएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री 9 से 14 साल तक की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, प्रधानमंत्री केंद्र एवं राज्य सरकार की 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

एचपीवी टीकाकरण अभियान—
एचपीवी टीकाकरण अभियान की पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य किशोरियों का प्रारंभिक अवस्था में ही टीकाकरण कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाना है। यह कार्यक्रम बीमारी होने से पहले ही उसकी रोकथाम को बढ़ावा देने, महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच को बढ़ाने पर केंद्रित है।

प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 16 हजार 686 करोड़ रुपये की लागत की 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 8 हजार 554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों में शहरी विकास, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, ऊर्जा, जल संसाधन एवं उद्योग आदि शामिल हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ीं करीब 8 हजार 132 करोड़ रुपये की 9 प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 2 का शिलान्यास और 7 का लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री 4 हजार 516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 1 हजार 207 करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 सेक्शन में एनएच 76 जंक्शन से एनएच 12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन कैरिजवे और प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण के कार्य शामिल हैं। इसी तरह जयपुर में 286 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पम्प होते हुए मालपुरा गेट तक एलीवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1 हजार 243 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन एलीवेटेड रोड एवं बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी करेंगे।

स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के अपने संकल्प की दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद् पेयजल परियोजना के 1 हजार 21 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 4 पैकेज और परवन अकावद वृहद् पेयजल परियोजना के 2 हजार 247 करोड़ रुपये की लागत के 5 पैकेजों की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3 हजार 616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) का शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21 हजार 863 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले इन युवाओं में 3 हजार 320 से अधिक पटवारी (राजस्व), 2 हजार 291 संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक और संविदा लेखा सहायक (ग्रामीण विकास), 2 हजार 590 पशुधन सहायक, 3 हजार 822 सीएचओ, 7 हजार 357 पब्लिक हेल्थ केयर नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर, नर्स, नर्स ग्रेड-द्वितीय सहित अन्य नियुक्तियां शामिल हैं।
——-

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ५३से कांग्रेस उम्मीदवार कालुराम जाट पार्षद निर्वाचित घोषित किये जाने पर, प्रभात फेरी मंडली राजेन्द्र नगर द्वारा माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया

*’जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न’* *गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की निकाली जाएगी लॉटरी* पाली, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण तथा पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। मारवाड़ जंक्शन में 27, रोहट में 19, सोजत में 15, पाली में 17, सुमेरपुर में 21, बगड़ी नगर में 15, बाली में 31, देसूरी में 17 तथा रानी में 17 जिला परिषद वार्ड हैं। लॉटरी के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में 5 ओबीसी, 6 एससी एवं 1 एसटी, रोहट में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी, सोजत में 3 ओबीसी एवं 4 एससी, पाली में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा सुमेरपुर में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 3 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। इसी प्रकार बगड़ी नगर में 3 ओबीसी एवं 3 एससी, बाली में 1 ओबीसी, 5 एससी एवं 9 एसटी, देसूरी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा रानी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। *जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण जारी* जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के लिए श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार जारी किया गया है। जिला परिषद पाली के कुल 33 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 05, 28, 31 एवं 33, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25, 26 एवं 32, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 12 एवं 13, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 08 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 09, 22 एवं 27 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 एवं 11 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अनारक्षित वार्डों में 01, 03, 04, 07, 15, 17, 23 एवं 29 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए 02, 06, 16, 18, 19, 20, 21, 24 एवं 30 वार्ड शामिल हैं। प्रधान पंचायत समिति के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के लिए रानी, अनुसूचित जाति महिला वार्ड के लिए पाली, अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड के लिए सुमेरपुर, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य वार्ड के लिए रोहट, सामान्य वर्ग के अनारक्षित पद के लिए बाली एवं देसूरी तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी एवं सोजत पंचायत समितियां निर्धारित हैं। पंचायत समिति पाली के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 02 एवं 13, अनुसूचित जाति महिला के लिए 08 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 06, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 14, सामान्य अनारक्षित के लिए 04, 07, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 10, 11, 15 एवं 17 वार्ड हैं। पंचायत समिति रोहट के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 13 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 08 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 07, 09, 10 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 01, 05, 06, 12, 17 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सुमेरपुर के कुल 21 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 11 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 13 एवं 19, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04 एवं 05, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 09, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 17, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07, सामान्य अनारक्षित के लिए 08, 12, 16 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 03, 06, 10, 14 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बाली के कुल 31 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02, 21 एवं 29, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 24, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 09, 13, 14, 15 एवं 16, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, 17, 18 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 08, 11, 22, 28 एवं 30 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 07, 10, 20, 23, 25, 26, 27 एवं 31 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति देसूरी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02 एवं 04, अनुसूचित जाति महिला के लिए 11 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 08, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 17, सामान्य अनारक्षित के लिए 06, 07, 10 एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 09, 12, 13 एवं 15 वार्ड शामिल हैं। पंचायत समिति रानी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 10 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 07 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 08, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 06, 11, 13 एवं 15 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 01, 03 एवं 26, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 11 एवं 23, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 20, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02, 12 एवं 24, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07 एवं 13, सामान्य अनारक्षित के लिए 05, 09, 10, 14, 16, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 08, 15, 17, 19, 22, 25 एवं 27 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सोजत के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 06 एवं 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 10 एवं 15, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 08, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 05 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 07, 12 एवं 13 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बगड़ी के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 01 एवं 14, अनुसूचित जाति महिला के लिए 15, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02 एवं 11, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 09, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 05, 12 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 04, 06, 07, 08 एवं 10 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए निर्धारित आरक्षण आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लागू होगा। गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, आईएनसी के रफीक चौहान, आप के जेठाराम देवासी, बीएसपी के रमेश परमार समेत जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत सहित जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के संदीप दवे मौजूद रहे।