best news portal development company in india

दो साल में 16 लाख से ज्यादा पशुओं का किया बीमा— पशुपालन मंत्री*

SHARE:

*दो साल में 16 लाख से ज्यादा पशुओं का किया बीमा— पशुपालन मंत्री*

जयपुर, 26 फरवरी। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत वर्ष 2024-25 व 2025-26 में 42 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 31 लाख 10 हजार 743 पशुओं के बीमा के लिए आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 27 लाख 53 हजार 656 आवेदन सही पाए गए, जिनमें से 16 लाख 24 हजार 567 पशुओं की पॉलिसी जारी कर दी गई हैं। वही, 5 लाख 97 हजार 202 पशुओं की बीमा के लिए आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान पशु नहीं मिलने, पशु के बेचने, बीमार होने, पशु के दुधारू न होने तथा उम्र सीमा सम्बंधी कारणों के चलते 5 लाख 31 हजार 887 पशुओं के बीमा निरस्त हुए हैं।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री कुमावत प्रश्नकाल में सदस्य श्री हरीश चौधरी द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक बीमित 31 हजार 448 पशुओं की मृत्यु होने पर 6 हजार 984 पशुओं के दावा हेतु 13 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये का क्लेम दिया जा चुका है।

श्री कुमावत ने बताया कि बाड़मेर व बालोतरा में कुल 1 लाख 95 हजार 534 पशुओं के बीमा आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 1 लाख 83 हजार 20 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 90 हजार 333 पशुओं की पॉलिसी जारी कर दी गई है जबकि 65 हजार 642 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं तथा 27 हजार 45 आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर व बालोतरा में 2 हजार 424 पशुओं की मृत्यु हुई, जिसमें से 369 पशुओं के दावा हेतु पशुपालकों को 49 लाख 39 हजार क्लेम का भुगतान किया गया है। साथ ही, 1 हजार 887 दावे प्रक्रियाधीन एवं 168 दावे आवेदन निरस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेयर एवं चिकित्सक शिविरों में निरंतर जाते हैं। बीमा प्रक्रिया सतत रूप से जारी है।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में गाय/भैंस व दुधारू पशुओं के बीमा के लिए 1 करोड़ 10 लाख आवेदन हुए, जिसमें से सिर्फ 687 पशुपालकों के 1 हजार 64 पशुओं का बीमा किया गया। पूर्ववर्ती सरकार में पशुओं की मृत्यु पर सिर्फ 23 क्लेम लिए गए, जिनमें से 21 पशुपालकों को 7 लाख 03 हजार की राशि का भुगतान भी वर्तमान सरकार ने किया है।

इससे पहले श्री कुमावत ने सदस्य श्री हरीश चौधरी द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 फरवरी, 2026 तक 12 लाख 51 हजार 511 पशुपालकों के पशुओं का बीमा के लिए आवेदन स्वीकृत कर लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान में 4 लाख 13 हजार 216 पशुपालकों के पशुओं का बीमा किया जाना प्रक्रियाधीन/लम्बित है।

श्री कुमावत ने बताया कि लम्बित आवेदकों पात्र पशुओं का बीमा भी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजनांतर्गत कर सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत वित्‍तीय वर्ष 2025-26 में पशुओं की संख्‍या दोगुना कर 42 लाख एवं ऊंटपालकों के 1 ऊंट से संख्‍या बढ़ाकर 10 ऊंट से दायरा बढाया जा चुका है।

पशुपालन मंत्री ने बताया कि योजनान्तर्गत 20 फरवरी, 2026 तक दुधारू पशुओं गाय एवं भैंस के बीमा के लिए 12 लाख 21 हजार 207 पशुपालकों के आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनमें से 7 लाख 86 हजार 582 पशुपालकों के 10 लाख 42 हजार 401 पशुओं का बीमा किया जा चुका है। शेष स्‍वीकृत आवेदनों के पात्र पशुओं के बीमा कार्य की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ५३से कांग्रेस उम्मीदवार कालुराम जाट पार्षद निर्वाचित घोषित किये जाने पर, प्रभात फेरी मंडली राजेन्द्र नगर द्वारा माला पहनाकर हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया गया

*’जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी संपन्न’* *गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की निकाली जाएगी लॉटरी* पाली, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों में प्रधान पदों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को जिला परिषद सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण तथा पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया। मारवाड़ जंक्शन में 27, रोहट में 19, सोजत में 15, पाली में 17, सुमेरपुर में 21, बगड़ी नगर में 15, बाली में 31, देसूरी में 17 तथा रानी में 17 जिला परिषद वार्ड हैं। लॉटरी के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में 5 ओबीसी, 6 एससी एवं 1 एसटी, रोहट में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी, सोजत में 3 ओबीसी एवं 4 एससी, पाली में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा सुमेरपुर में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 3 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। इसी प्रकार बगड़ी नगर में 3 ओबीसी एवं 3 एससी, बाली में 1 ओबीसी, 5 एससी एवं 9 एसटी, देसूरी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी तथा रानी में 3 ओबीसी, 4 एससी एवं 1 एसटी वार्ड आरक्षित किए गए। *जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण जारी* जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के लिए श्रेणीवार आरक्षित वार्डों का विवरण निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार जारी किया गया है। जिला परिषद पाली के कुल 33 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य वर्ग के लिए वार्ड संख्या 05, 28, 31 एवं 33, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25, 26 एवं 32, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 12 एवं 13, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 08 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 09, 22 एवं 27 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 एवं 11 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अनारक्षित वार्डों में 01, 03, 04, 07, 15, 17, 23 एवं 29 तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए 02, 06, 16, 18, 19, 20, 21, 24 एवं 30 वार्ड शामिल हैं। प्रधान पंचायत समिति के पदों के आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति सामान्य वार्ड के लिए रानी, अनुसूचित जाति महिला वार्ड के लिए पाली, अनुसूचित जनजाति सामान्य वार्ड के लिए सुमेरपुर, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य वार्ड के लिए रोहट, सामान्य वर्ग के अनारक्षित पद के लिए बाली एवं देसूरी तथा सामान्य महिला वर्ग के लिए मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी एवं सोजत पंचायत समितियां निर्धारित हैं। पंचायत समिति पाली के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 02 एवं 13, अनुसूचित जाति महिला के लिए 08 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 06, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 14, सामान्य अनारक्षित के लिए 04, 07, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 10, 11, 15 एवं 17 वार्ड हैं। पंचायत समिति रोहट के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 13 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 14 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 08 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 02, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 07, 09, 10 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 01, 05, 06, 12, 17 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सुमेरपुर के कुल 21 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 11 एवं 15, अनुसूचित जाति महिला के लिए 13 एवं 19, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 04 एवं 05, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 09, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 17, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07, सामान्य अनारक्षित के लिए 08, 12, 16 एवं 20 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 03, 06, 10, 14 एवं 18 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बाली के कुल 31 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02, 21 एवं 29, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 24, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 09, 13, 14, 15 एवं 16, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 12, 17, 18 एवं 19, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 08, 11, 22, 28 एवं 30 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 07, 10, 20, 23, 25, 26, 27 एवं 31 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति देसूरी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 02 एवं 04, अनुसूचित जाति महिला के लिए 11 एवं 16, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 08, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 01 एवं 05, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 17, सामान्य अनारक्षित के लिए 06, 07, 10 एवं 14 तथा सामान्य महिला के लिए 03, 09, 12, 13 एवं 15 वार्ड शामिल हैं। पंचायत समिति रानी के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 10 एवं 17, अनुसूचित जाति महिला के लिए 07 एवं 12, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 01, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 05, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 08, 09 एवं 16 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 06, 11, 13 एवं 15 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन के कुल 27 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए वार्ड 01, 03 एवं 26, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04, 11 एवं 23, अनुसूचित जनजाति सामान्य के लिए 20, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02, 12 एवं 24, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 07 एवं 13, सामान्य अनारक्षित के लिए 05, 09, 10, 14, 16, 18 एवं 21 तथा सामान्य महिला के लिए 06, 08, 15, 17, 19, 22, 25 एवं 27 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति सोजत के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 06 एवं 09, अनुसूचित जाति महिला के लिए 04 एवं 14, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 10 एवं 15, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 08, सामान्य अनारक्षित के लिए 01, 03, 05 एवं 11 तथा सामान्य महिला के लिए 02, 07, 12 एवं 13 वार्ड निर्धारित हैं। पंचायत समिति बगड़ी के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति सामान्य के लिए 01 एवं 14, अनुसूचित जाति महिला के लिए 15, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य के लिए 02 एवं 11, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 09, सामान्य अनारक्षित के लिए 03, 05, 12 एवं 13 तथा सामान्य महिला के लिए 04, 06, 07, 08 एवं 10 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिला परिषद के वार्डों एवं पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए निर्धारित आरक्षण आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में लागू होगा। गुरूवार को उपखण्ड स्तर पर सरपंचों व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के दलजीत सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, आईएनसी के रफीक चौहान, आप के जेठाराम देवासी, बीएसपी के रमेश परमार समेत जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपखंड अधिकारी पाली विमलेंद्र राणावत सहित जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं चुनाव शाखा के संदीप दवे मौजूद रहे।