best news portal development company in india

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 13 से 15 फरवरी तक सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।

SHARE:

*कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तीन दिवसीय सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे*

पाली, 12 फरवरी। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 13 से 15 फरवरी तक सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर 10 बजे साण्डेराव में श्री निम्बेश्वर पशु मेला 2026 में भाग लेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे साण्डेराव से प्रस्थान कर सुमेरपुर पहुंचेगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे।

कैबिनेट मंत्री कुमावत 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर 10ः30 बजे अनोपपुरा में विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पाण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 12.30 बजे अनोपपुरा से रवाना होकर एक बजे बिठूडा पहुंचेगे जहां वे आईमाता धाम में स्नेह मिल कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1.30 बिठूडा से रवाना होकर 2 बजे दौलपुरा के पशु चिकित्सा उप स्वाथ्य केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे दौलपुरा से प्रस्थान कर 3 बजे बड़ली में सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। वे दोपहर 3.30 बजे बड़ली से रवाना होकर 4.30 बजे सुमेरपुर पहुंचेगे जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे। 15 फरवरी को प्रातः 8 बजे सुमेरपुर से सायला जालोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

——–

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)