जिला स्तरीय जनसुनवाई अब 26 फरवरी को होगी
पाली, 12 फरवरी। पाली जिले में 19 एवं 20 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली जनगणना-2027 की प्रशिक्षण कार्यशाला के कारण 19 फरवरी 2026 (तृतीय गुरुवार) को प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है।
अब यह जनसुनवाई 26 फरवरी 2026 (चतुर्थ गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे भा.नि.रा. गांधी सेवा केन्द्र, डीओआईटीसी, कलेक्ट्रेट परिसर, पाली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




