*फरवरी माह की जन सुनवाई एवं अटल जन सेवा शिविर स्थगित*
पाली, 04 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 फरवरी 2026 तक प्रगति पर है। विशेष गहन पुनरीक्षण के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए माह फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली प्रथम गुरुवार दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई तथा द्वितीय गुरुवार दिनांक 12 फरवरी 2026 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर को स्थगित किया गया है।
लोक सेवाएं, पाली सहायक निदेशक विमलेन्द्र राणावत ने बताया कि तृतीय गुरुवार दिनांक 19 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रखा जाएगा।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




