*राजकीय विधि महाविद्यालय पाली को विद्यार्थियो (भामाशाह)ं द्वारा कम्प्यूटर सेट भेंट*
पाली, 04 फरवरी। राजकीय विधि महाविद्यालय पाली के प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित ने बताया कि दिनांक 4 फरवरी (मंगलवार) को महाविद्यालय के विद्यार्थियों (भामाशाह) किशोर माली, डॉ. मनीषा मेहता, रतन मेवाड़ा एवं जयंत सोलंकी द्वारा महाविद्यालय को एक कम्प्यूटर सेट भेंट किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके सामाजिक दायित्व एवं सहयोग भावना की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. जैताराम, डॉ. नेमीचन्द, कीर्तिपाल सिंह काबावत, डॉ. आरिफ अली मोयल, स्वेच्छा यादव, जयकरण चारण, अंकित लबानिया, कुशल परिहार एवं ललित महिया सहित भैरूलाल, प्रमोद, कविता तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




