*महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर सीएमएचओ ने दी श्रद्धांजलि, स्वास्थ्य भवन में दो मिनट का रखा मौन व्रत*
पाली, 30 जनवरी 2026/ पाली के स्वास्थ्य भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों व कार्मिकों के साथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन व्रत रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग, आरसीएचओ डॉ विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत, संस्थापन अधिकारी गणेशराम, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद खान, अनिल कुमार गौड़ सहित स्वास्थ्य भवन के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217




