January 30, 2026

*श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पशुपालकों व अश्व पालकों की बैठक आयोजित* मेला स्थित श्री निम्बेश्वर पशुपालकों एवं अश्व पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता हरिशंकर मेवाड़ा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि श्री निम्बेश्वर महादेव पशु मेला गोडवाड़ की धरा पर 35 वर्षों के उपरांत आयोजित हो रहा है, इसलिए हम सभी का सामूहिक दायित्व है कि जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस मेले का भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करें। डॉ. अजित सिंह नारलाई ने बताया कि यह मेला केवल एक सामान्य राजकीय मेला नहीं है, बल्कि गोडवाड़ के पशुपालन एवं मारवाड़ी अश्वों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की दिशा में एक नई पहल सिद्ध होगा। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं अश्व पालकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने पशु एवं अश्व 13 फरवरी से पूर्व मेला प्रांगण में लाएंगे तथा मेला समाप्ति के पश्चात ही उन्हें वापस ले जाएंगे। पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार पंवार द्वारा मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की तिथियों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी से मेला को भव्य बनाने के लिए सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही मेले से संबंधित सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिससे समय रहते संभावित समस्याओं का समाधान किया जा सके। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. परीक्षित पुरोहित ने बताया कि अश्व संबंधी मुख्य प्रतियोगिताएं 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी, जबकि 14 फरवरी 2026 को ऊँट एवं अश्व श्रृंगार तथा नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को पुनः शिविरों का आयोजन किया जाएगा। तथा इसके बाद 5 से 9 फरवरी तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे। इस प्रकार कुल 10 दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर संचालित किए जाएंगे

पाली बांगड़ कॉलेज में आयोजित वंदे मातरम् – 150 वर्ष : विकसित भारत, अन्नदाता का मान, श्रम शक्ति का सम्मान’’ विषय पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी में चिकित्सा विभाग की ओर से लगाई हेल्थ चेकअप स्टॉल पर शुगर की जांच करवाते पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पाली सांसद श्री पीपी

बडलेशवर महादेव मंदिर, निंबली उर्रा मे आज रात्री जागरण तथा कल 31जनवरी शनिवार को गांव मे श्रोत्री परिवार (श्रीगुर्जरगौड ब्राह्मण समाज)की और से आमसभा, व महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित होगा। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली) मो-9509070217 होगी

पाली जिले में 30 जनवरी से 13 जनवरी तक “स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान” आयोजित किया जायेगा। इस अभियान में जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर तक कुष्ठ रोग निवारण के लिए विभिन्न गतिविधियॉ आयोजित की जायेगी, जिसमें कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी, भ्रांतिया, नए मरीजों की खोज कर उन्हें इलाज की सुविधा प्रदान करना।