*गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होगे शुभारंभ आज शुक्रवार को*
पाली, 22 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी शुक्रवार से आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों आयोजित किये जायेगे। ये शिविर दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण की शुरुआत बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 23 जनवरी को होगी, जिसमें 24, 25 व 31 जनवरी को शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक इनका आयोजन होगा। इस प्रकार 10 दिनों के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उत्थान शिविरों का प्रमुख उद्देश्य कृषि के आधुनिकीकरण, उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना, वैश्विक ज्ञान तक पहुंच के माध्यम से किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार एवं निवेश को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन सहित संबंधित क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 22-23 जनवरी 2026 से पूर्व-कार्यक्रम शिविरों एवं विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही किसानों के हित में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए शुरुआत से ही तैयारियां सक्रिय रूप से की जा रही हैं। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागों की सहभागिता रहेगी।
जिसके अन्तर्गत अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर जिले में तहसील वार इनके आयोजन के लिये नोडल अधिकारियों व शिविर प्रभारीयों को इसके आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी किये है।
ये शिविर पाली जिले की सभी तहसीलवार आयोजित किये जायेंगे जिनमें आमजन लाभार्थ कार्य किये जायेगें । जिनका शुभारंभ 23 जनवरी शुक्रवार को होगा। जिनमें 23 जनवरी को पाली जिले के खेतावास में ,रोहट के रोहट में, मा. जंक्शन के जाडन में, सोजत के खारिया नींव में , देसूरी के देसूरी में , रानी के रानी में , बाली के नीमाणा में ,सुमेरपुर के चाणोद में आयोजित किये जायेगे।
इसी प्रकार 24 जनवरी को पाली, रोहट के वायद में , सोजत में , मा. जंक्शन के धूंधला में , देसूरी के सादडी में , रानी के कीरवा में , बाली के चामुंडेरी में , सुमेरपुर के तख्तगढ में , आयोजित किये जायेगे।
इसी प्रकार 25 जनवरी को पाली के गुन्दोज में, रोहट के कुलथाना में, सोजत के चौपडा में , मा.जंक्शन के कंटालिया में , देसूरी के गुडा जाटान में , रानी के धेनडी में ,बाली के नाणा में , सुमेरपुर के बलाना में शिविर आयोजित किये जायेगे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



