best news portal development company in india

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशनुसार मोदी,शाह सरकार द्वारा ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में तथा माननीय न्यायालय द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई गई है। यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध एवं विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्रKipp

SHARE:

पाली 17 ।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशनुसार मोदी,शाह सरकार द्वारा ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में तथा माननीय न्यायालय द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई गई है। यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध एवं विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा ED सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग, लोकतंत्र की हत्या एवं विपक्षी दलों की आवाज़ दबाने की साज़िश के विरोध में जिला स्तर पर आज विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
लोकतंत्र विरोधी रवैये के खिलाफ तानाशाही के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद की तथा मनरेगा का नाम बदलने की साजिश महात्मा गांधी जी के नाम से भाजपा की चिढ़ जगजाहिर है। करोड़ों ग्रामीणों की जीवनरेखा ‘मनरेगा’ का नाम बदलने का प्रयास पूरी तरह अनुचित है। यह केवल नाम बदलना नहीं, बल्कि गरीबों के हक पर प्रहार है।
मनरेगा बचेगा मजदूर बचेगा
महात्मा गांधी के नाम का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने भाजपा की केंद्र सरकार गलत नीतियों को लागू कर प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है, पाली विधायक भीमराज भाटी ने कहा राजस्थान की पर्ची सरकार गरीबों को 100 दिन के रोजगार से वचिंत कर गुमराह कर रही है। पुर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पीसीसी सदस्य शोभा सोलंकी, पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष पीराराम पटेल, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेहपाल सिंह पावा, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिरला, अरुण जोशी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, भंवर राव, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, राजीव गांधी पंचायत राज के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, रतन उदेश, सज्जन बी राज, राजेन्द्र सिंह कूम्पावत, संतोख सिंह बाजवा, आनंद सोलंकी, सुभाष मेवाड़ा, प्रकाश सांखला, जिला प्रवक्ता रफीक चौहान, जीवराज चौहान, मांगुसिंह दूदावत, यशपाल सिंह कूम्पावत, मंगलाराम भिण्डर, बाबूलाल दहिया, मण्डल अध्यक्ष अशोक गौड, चेलाराम रारबडा, रघुनाथ सिंह मण्डली, राजेंद्र मेघवाल, राजू बंजारा, प्रकाश सोनी, रमेश चावला, एस सी जिलाध्यक्ष सुनील बैरवा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जावेद सिरोहा, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, जयसिंह सुकरलाई, अभाव अभियोग जिलाध्यक्ष अशोक कूलदीप, लाल मोहम्मद सिंधी, दिलीप ओड, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास, मोहन सिंह भोमिया, मनोहर सिंह जवाली, इलियास चढवा, सुकिया देवी, गीता प्रजापत, कंचन परमार, कृष्णा सांसी, कालुराम विश्नोई, हितेश सिरोया, माणक गर्ग, रमेश चौधरी, दिनेश पंवार, वजीर खां, हैप्पी मेवाडा, साबीर अशरफी, इंसाफ मोयल, सत्य प्रकाश पटेल, भेराराम गुर्जर, तालिब चुडीगर, ताराचंद चन्दनानी, जगदीश हेमावास, दिनेश दवे, प्रकाश चौहान, श्याम वागोरिया, जुगराज चौहान, धनराज आर्य, विनोद रील, मांगीलाल सोलंकी, रामचन्द्र बुनकर, इकबाल शेख, रज्जाक चढवा, बरकत अली, पंकज अग्रवाल, असगर कूरैशी, शहाबुद्दीन बागवान, लक्ष्मण कच्छवाह, गौतम कच्छवाह, निर्मल तेजी, चन्द्रकान्त मारू, गुलाब खां सोढा, हसन भाटी, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, राजुसिंह सोनाई, अनिल सिंह निंबाडा, रमेश चौधरी, लालसिंह काणदरा, ताराचंद, नजीर सिंधी, सदाराम विश्नोई, मेवाराम ओड, श्रवण सिंह बिठोडा, विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट असलम खान, कमरूद्दीन पठान, इरफान पठान, यासीन सबावत, गिरधारी मीणा, छोटमल तिवारी, शंकर लाल, रतन चंदेल, ललित पुनाडिया, पुरण आर्य, भरत बाला, आबिद कूरैशी, तौफीक रंगरेज, अनवर खां सिपाही सहित सैकड़ों कांग्रेसजनो ने कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें