जिला स्तरीय दैनिक भास्कर द्वारा पुलिस प्राइड सम्मान 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें मुझे पुलिस विभाग में उच्च स्तरीय कार्य तथा कालिका पेट्रोलिंग में पदस्थापन के दौरान विभिन्न प्रकार के जनसेवा एवं आमजन में जागरूकता का भाव पैदा करने एवं आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम में सराहनीय सहयोग के उपलक्ष्य में दिया गया है December 20, 2025 No Comments
पाली नागा बाबा की बगीची गणेश मन्दिर मे संत श्री भगतराम जी महाराज द्वारा भकत श्रेष्ठ श्री अंबरीश चरित्र कथावाचन। December 20, 2025 No Comments
सीएसआईआर स्मार्ट विलेज पहल के तहत राजस्थान पाली के सवाईपुरा में हुआ शुभारंभ’* December 20, 2025 No Comments
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशनुसार मोदी,शाह सरकार द्वारा ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग के विरोध में तथा माननीय न्यायालय द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को फटकार लगाई गई है। यह स्पष्ट हो गया है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ED व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध एवं विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्रKipp December 20, 2025 No Comments
सुमेरपुर के चार गाँवो मे पहुँची विकास रथ यात्रा। स्थान, हमारा राजस्थान’ विकास रथ* पाली, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 200 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू हुए विकास रथ गुरुवार को पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गावों में पहुँचे। इन विकास रथों का स्वागत स्थानीय विधायक व पशुपालन एवं गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव पावा, बंसत, खिमाडा, कोसेलाव में विकास रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह रथ नगरीय क्षेत्रों के साथ दूरस्थ गांवों तक जाकर राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनकी जानकारी यह रथ आमजन तक पहुंचा रहे हैं। इन रथों पर एक सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें आम नागरिक ‘विकसित राजस्थान’ के लिए अपने सुझाव डाल रहे है। इन सुझावों को अगले बजट में समाहित किया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोसेलाव में आयोजित विकास रथ कार्यक्रम का अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन, बीमा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। श्री कुमावत ने कहा कि पशुपालकों को पशु बीमा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है तथा उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते दो वर्षों में अनेक युवाओं को सरकारी नौकरियाँ प्रदान की हैं तथा विभिन्न गावों में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार की यह निरंतर कोशिश है कि विकास की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे । ———— December 20, 2025 No Comments