best news portal development company in india

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम 19 से 25 दिसम्बर तक*

SHARE:

*सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम 19 से 25 दिसम्बर तक*

पाली, 18 दिसम्बर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम को मध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर अब तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार के शिकायत निस्तारण पोर्टल राजस्थान संपर्क पर प्राप्त कुल 14,260 परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही 4,606 पब्लिक सर्विस सेवाओं का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है।

सुशासन सप्ताह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अब तक 08 समीक्षा बैठके आयोजित की गई एवं 27 शिविरों/कार्यशालाओं के माध्यम से आमजन की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान किया गया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत सभी उपखंड स्तरों पर भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाकर पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

———-

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment