best news portal development company in india

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट बचाओ–देश बचाओ” विशाल राष्ट्रीय रैली में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा तैयारी बैठक मै पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह

SHARE:

पाली 26 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दिनांक 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट बचाओ–देश बचाओ” विशाल राष्ट्रीय रैली में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा तैयारी बैठक मै पदाधिकारीयो को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह

जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने कहा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा तथा मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय रैली में पाली से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित तय करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
दिल्ली रैली की तैयारियों, अधिकाधिक जनभागीदारी एवं यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए एकजुट होकर लोकतंत्र की आवाज बुलंद करें और “वोट बचाओ–देश बचाओ” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जनता का वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।
मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियम-कानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।
अब जवाब देश देगा।
वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली मे छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिस-जिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।
वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है। इस मौके पर शिशुपाल सिंह निम्बाडा, जिला उपाध्यक्ष नीलम बिडला, हितेश सिरोया, मंगलाराम बाडसा, सुरबाला काला, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, पुष्पराज सोनी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, राजूसिंह सोनाई, जावेद गौरी, ललित बामनिया, साहिल डांगी, अनिल सिंह निम्बाडा, वजीर खां, अनवर खां सिपाही सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक गौतम उजाला पाली राजस्थान)

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

दिपावली पर्व पर आप सभी देशवासियों को छगन लाल भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा पाली राजस्थान की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभ मंगल कामनाएं।