*पंचायत चुनाव सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण का आवंटन गुरूवार को*
*पंचायत समिति सभागार में दोपहर 2 बजे होगी प्रक्रिया, तैयारियां पूरी*
पाली 23 सितम्बरं पंचायती राज आम चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड सदस्य पदों के आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। इसके लिए पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को दोपहर 2 बजे आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया आयोजित होगी।
निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के आरक्षण के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित निर्धारित श्रेणियों एवं महिला आरक्षण का आवंटन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों के पदों के लिए भी आरक्षण एवं महिला आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
पारदर्शिता के साथ होगी आरक्षण प्रक्रिया -एसडीएम राणावत ने बताया कि आरक्षण आवंटन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं तथा पंचायत समिति स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



