best news portal development company in india

पाली स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ ।

SHARE:

स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ
पाली 22 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में जिला स्तरीय राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण एवं कार्यशाला मे शनिवार को निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के तहत निष्पक्ष मतदान की शपथ ली।
सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि जिला स्तरीय शिविर एवं कार्यशाला में जिले से 104 संभागी सहभागिता कर रहे हैं इस वर्ष प्रेसिडेंट अवॉर्ड हेतु 134 स्काउट गाइड और रेंजर द्वारा पंजीकरण करवाया गया है जो संभाग में सर्वाधिक हैद्य शिविर में प्रेसिडेंट अवॉर्ड गाइड 26, रेंजर 12, रोवर 15 ओर स्काउट 46 सहित 05 रोवर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं कुल 104 संभागी सहभागिता कर रहे हैंद्य
मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ – सी.ओ. गाइड डिंपल दवे ने बताया की शिविर में शनिवार को स्काउट गाइड द्वारा जिला प्रशासन के अभियान के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान के जागरूक करने हेतु शपथ ली गई इस मौके सी ओ स्काउट गोविन्द मीना, शिविर संचालक पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, सचिव सुमेरपुर रघुनाथ राम मीणा ओर चैनाराम सोलंकी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे
आवश्यक विषया की दी जा रही जानकारी – सी. ओ. गाइड दवे ने बताया की इस पांच दिवसीय प्रेसिडेंट अवॉर्ड प्रशिक्षण एवं तैयारी शिविर में स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राष्ट्रपति अवार्ड पंजीकरण आवेदन के अनुसार लॉग बुक तैयार करना, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, टेंट पिचिंग आदि प्रायोगिक विषयों की सूक्ष्मता से जानकारी दी जाएगी, दक्षता पदक के बारे में जानकारी, मार्च पास्ट, टर्न आउट, बीपी सिक्स, टेंट लगाना, ध्वज शिष्टाचार एवं अन्य विषयों का बारीकी से प्रशिक्षण प्रदान कर प्रेसिडेंट अवॉर्ड परीक्षा के तैयार किया जाएगाद्य आगामी माह सितंबर और अक्टूबर में होने वाले रीजनल लेवल प्रेसिडेंट अवॉर्ड जांच शिविर से पूर्व जिला प्रशिक्षण केंद्र पर तैयारी हेतु इस शिविर का आयोजन किया जा रहा हैद्य शिविर के आयोजन का उद्देश्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राष्ट्रपति अवार्ड की परीक्षा हेतु समुचित तैयारी करवाना है ताकि अधिक संख्या में जिले के स्काउट गाइड अवार्ड प्राप्त कर सके। राष्ट्रपति अवार्ड प्रशिक्षण शिविर में पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, ताराचंद जैन, लीला जैन, चंदनमल, कर्माराम, रघुनाथ मीणा, नसीम बानो, विश्वा परमार, जयपाल सिंह आदि द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैद्य पूर्व में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर चुके रोवर विशाल द्वारा आदि के द्वारा भी राष्ट्रपति अवार्ड परीक्षा के बारे में बारीकी से अध्ययन करवाया जा रहा है।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment