best news portal development company in india

SHARE:

19 प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, अब 316 उम्मीदवार मैदान में
नगर निगम चुनाव रू संवीक्षा के बाद 335 नामांकन थे वैध, गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का मौका
पाली, 2 सितम्बर। नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद बुधवार को नाम वापसी का दौर जारी रहा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद बुधवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों से 19 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद अब नगर निगम चुनाव में 316 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। गुरुवार को भी दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों को नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा।
नगर निगम चुनाव रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए कुल 530 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे। संवीक्षा के दौरान इनमें से 372 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए, जबकि 158 नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिए गए। संवीक्षा के बाद वैध नामांकन पत्रों की संख्या 335 रही। बुधवार को 19 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद अब 316 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रहेगी। अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
इन वार्डों से 19 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस -सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान नगर निगम पाली के विभिन्न वार्डों से कुल 19 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए।उन्होंने बताया कि वार्ड 10 से सुरेश कुमार, वार्ड 17 से साजिद हुसैन, वार्ड 18 से मुस्कान बानो एवं रुखसाना, वार्ड 21 से रमेश कुमार, मनोज कुमार मेघवाल एवं जयश्री तथा वार्ड 22 से राज कंवर तलेसरा ने नामांकन वापस लिया। इसी प्रकार वार्ड 23 से मुमताज एवं प्रीति शर्मा, वार्ड 26 से धीरेन्द्र सिंह एवं प्रवीण कुमार शर्मा, वार्ड 28 से जीवराज बोराणा , वार्ड 35 से शमीम बानो एवं शाहजहां, वार्ड 55 से जुगल किशोर प्रजापत एवं जगदीश, वार्ड 57 से गीता सोलंकी तथा वार्ड 63 से भरत ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए।
गुरुवार को सामने आएगी अंतिम तस्वीर -नाम वापसी के लिए अभी गुरुवार को भी निर्धारित समय तक मौका होने के कारण चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। दोपहर 3 बजे नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आएगी। इसके बाद वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति और चुनावी मुकाबले को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।
ये रहे मौजूद -नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, युजवेन्द्र खेमलानी, मोहित जोशी, हिमांशु चतुर्वेदी, नरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, साहिल जोशी, गौतम जोशी, नरेन्द्र चौधरी, अमृतलाल, बबलू काठात, अर्जुन सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment