पाली 11.08.26)
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयप जयपुर के तट सावधान के निर्देशानुसार तथा विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश ), पाली के तत्वाधान पाली में आज पब्लिक वेलफेयर ट्रेनिंग & कंप्यूटर सेंटर, बजरंग वाड़ी, पाली मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर में जिला मुख्यालय से मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पाली द्वारा कम्प्यूटर शिक्षा (RS-CIT) के विधार्थियो को कानूनी अधिकारों,कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक कानूनी मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस शिविर विधार्थियो को नालसा हेल्पलाइन नंबर,साइबर अपराध, बालविवाह, पॉश एक्ट आदि के बारे में जागरूक और जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया ऑनलाइन ठगी, फेक सोशल मीडिया अकाउंट,हैकिंग,फेक ईमेल,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की गयी! शिविर में प्रबंधक रमेश कुमार चरण ने बताया RS-CITबेसिक कंप्यूटर, टैली, जीएसटी,ऑनलाइन आवेदन आदि के संदर्भ में यह कोर्स करवाया जाता है जो पूर्ण राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैl इस शिविर में कंप्यूटर शिक्षक मोहम्मद आरिफ फरहान अली. सविता बंजारा, रवीना दाधीच, फरहान खानम आदि स्टॉफगन तथा विधार्थिगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में सृजन की सुरक्षा रालसा वन नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गिरादड़ा में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया तथा आमजन, महिलाओं को जागरूक किया गया इस शिविर में कार्यकर्ता कमला, आशा सहयोगिनी कुकिया कंवर सहित कई महिलाएं व किशोरी बालिकाएं उपस्थिति रहीl
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217



