best news portal development company in india

राजकीय ई-मित्र पर जमा कराए गए बिजली/पानी के बिल की राशि विभाग में जमा नहीं होने पर 14 अगस्त तक शिकायत प्रस्तुत कर सकते है*

SHARE:

*राजकीय ई-मित्र पर जमा कराए गए बिजली/पानी के बिल की राशि विभाग में जमा नहीं होने पर 14 अगस्त तक शिकायत प्रस्तुत कर सकते है*

पाली, 31 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं ई-मित्र के माध्यम से किए गए भुगतान से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित उपभोक्ताओं से शिकायतें आमंत्रित की गई हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक संजय खान ने बताया कि शिवाजी नगर, पाली स्थित राजकीय ई-मित्र केन्द्र (ई-मित्र धारक राजेन्द्र, ई-मित्र कियोस्क कोड K25033327) पर किसी उपभोक्ता द्वारा बिजली अथवा पानी के बिल की राशि जमा कराई गई है, लेकिन उक्त राशि संबंधित विभाग में जमा नहीं हुई है और आगामी बिल में बकाया राशि जुड़कर आई है, तो संबंधित उपभोक्ता 14 अगस्त 2026 तक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। शिकायत कार्यालय समय के दौरान जिला कार्यालय सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग जिला कलेक्ट्रेट परिसर, पाली में प्रस्तुत की जा सकती है।

शिकायत के साथ राजकीय ई-मित्र केन्द्र पर जमा कराए गए बिजली अथवा पानी के बिल की प्रति, ई-मित्र केन्द्र द्वारा जारी भुगतान रसीद की प्रति तथा भुगतान के बाद जारी आगामी बिजली अथवा पानी के बिल की प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। आगामी बिल में पूर्व में जमा कराई गई राशि बकाया अथवा संबंधित विभाग में जमा नहीं होना प्रदर्शित होना चाहिए।

संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि लिखित शिकायत में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, उपभोक्ता संख्या, भुगतान की तारीख एवं जमा कराई गई राशि स्पष्ट रूप से अंकित करें, ताकि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त शिकायतों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

———

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment