प्रभाव पड़ा।
14 जून को पुष्कर में होगा गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। ( छगनलाल भारद्वाज, प्रधान संपादक गौतम उजाला)
राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में 14 जून को पुष्कर स्थित गौतम आश्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के कोटा जिला प्रेस प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि समारोह में राजस्थान मूल निवासी गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वे विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दसवीं, बारहवीं तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा इसी सत्र में नियुक्ति प्राप्त करने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के आरएएस, आईएएस अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कोटा संभाग से संभागीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गौतम, कोटा जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, महिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए पुष्कर जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजस्थान प्रान्तीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महामंत्री राजाराम शर्मा तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. मीना गौतम के नेतृत्व में प्रदेशभर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


