best news portal development company in india

पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली में भंवरलाल सीरवी ग्राम रिसाणिया को न्याय नहीं मिलने पर कौशल्या देवी सीरवी पहुंची,जिला पुलिस अधीक्षक मौनिका सैन के समक्ष।

SHARE:

थानाधिकारी महोदय, पुलिस थाना सोजत रोड।

श्रीमान जी,

अर्ज एक कौशल्या देवी पत्नी भवर लाल, जाति सीरवी निवासी रिसाणिया पुलिस थाना सोजत रोड जिला पाली की मालुम होवे कि- मै मेरे पुत्र दिनेश व उसकी पत्नी परिवार सहित ग्राम रिसाणिया मे निवास करते है, मेरे पति भवर लाल काफी समय बीमार थे, दिनांक 01.06. 2026 को उनकी मृत्यु हो गयी, उनके अन्तिम संस्कार के बाद रात्रि मे आठ बजे के करीब पोकरराम, तुलसीराम, वक्ताराम, ‘धन्नाराम, जमनाई, सुन्दरी, गंगा पिसरान रूपाराम व राजु पुत्र देवाराम, मांगीलाल पुत्र डुंगाराम, दिलीप पुत्र धन्नाराम एकराय होकर मेरे घर माँ बहिन की गाली-गलौच करते हुए आये व मुझे हाथ पकडकर अपने घर से बाहर निकालने लगे, और ” कहा कि राण्ड तु इस घर से बाहर निकल तु भवर लाल की जमीन जायदाद मे कुछ नही मांगती है” इतने मे मेरे द्वारा हाका करने पर आस पड़ौस के लोग एकत्रित हो गये, और इन सब लोगो को मेरे घर से बाहर निकाला, इन लोगो ने जाते-जाते एलानिया धमकिया दी कि आज तो तुझे व तेरे पुत्र-पुत्रवधु को आस-पडौस वालो ने बचा लिया है, आयन्दा तुम लोगो को हम नही छोडगे। यह तमाम लोग मेरे पति की जमीन जायदाद, सम्पति हडप करने चाहते है, इसलिए इन लोगो से मुझे व मेरे परिवार वालो का जान माल का खतरा बना हुआ है।

अतः रिपोर्ट पेश कर श्रीमान से निवेदन है कि कठोर से कठोर कानुनी कार्यवाही करावे। सानि

इति दिनाक – 02.06.2026

हस्ताक्षर प्राथीया

9950089274

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment