best news portal development company in india

कैबिनेट मंत्री 06 व 07 मई को पाली जिले में*

SHARE:

*कैबिनेट मंत्री 06 व 07 मई को पाली जिले में*

पाली, 05 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 06 व 07 मई को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार 06 मई को प्रातः 09ः30 बजे भावरी से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे साकदडा पहुचेंगे जहाँ वे विकसित ग्राम 2026 से संबंधित रथ यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगें। तथा दोपहर 12ः30 बजे साकदडा से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे डरी पहुचेंगे। जहाँ वे विकसित ग्राम 2026 से संबंधित रथ यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगें। सायं 04 बजे डरी से प्रस्थान कर 04ः30 बजे मणिहारी पहुचेगें। जहाँ वे विकसित ग्राम 2026 से संबंधित रथ यात्रा की संध्या चौपाल एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम में शामिल होगें। रात्रि विश्राम मणिहारी में करेंगे। 07 मई को मणिहारी से प्रस्थान कर प्रातः 09 बजे कोलीवाडा पहुचेंगे, जहाँ वे श्रीराम गौशाला कोलीवाडा में गौ-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगें। वे प्रातः 10ः45 बजे कोलीवाडा से प्रस्थान कर 11 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे, जहां वे जन्मदिवस पर स्थानीय कार्यक्रम और कार्यक्रताओं एवं आमजन से विधायक कार्यलय पर मुलाकात करेगें। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे।

———

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment