*’सत्र 2024-25 की स्कुटी की चयनित छात्राओं को’*
*’डी.बी.टी. के माध्यम से राशि हस्तान्तरित होगी’*
पाली, 05 मई। सत्र 2024-25 की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कुटी एवं देवनारायण छात्रा स्कुटी वितरण येाजना के अन्तर्गत पात्र छात्राओं को डी.बी.टी. के माध्यम से राशि हस्तान्तरित की जायेगी, इसके लिए चयनित छात्राओं अपने ऑनलाईन आवेदन पत्रों को अपडेट करना होगा।
राजकीय बांगड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा छात्राओं को 5 मई से 07 मई 2026 तक का समय दिया गया है। इस अवधि में छात्राओं को अपने आवेदन पत्र में विभिन्न सूचनाएं अपडेट करना होगा। जिसमें खाता धारक का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या, आई.एफ.एस.सी. कोड, मोबाईल नम्बर इसके साथ में बैंक पासबुक/केंसिल चौक की फोटो प्रति अपलोड करनी होगी। खाता अनिवार्य रूप से छात्रा के नाम से ही होना चाहिए। निर्धारित समय में यदि कोई छात्रा उक्त आवेदन पत्र में वांछित सूचनाएं ऑनलाईन अपडेट नहीं करवाती है तो समस्त जवाबदारी छात्रा की रहेगी।
———-
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


