*टंकण परीक्षा 09 मई को*
पाली, 04 मई। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जन सुनवाई केन्द्र, कलेक्ट्रेट परिसर, पाली में टंकण परीक्षा मई 2026 का आयोजन शनिवार, 09 मई 2026 को किया जाएगा।
सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी ने बताया कि इस टंकण परीक्षा में पाली जिले के ऐसे अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त राजकीय कार्मिक शामिल होंगे, जिनकी नियुक्ति 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व हुई है तथा जिन्होंने अभी तक टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।
परीक्षा के लिए कुल 53 पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 06 मई 2026 को ई-मेल के माध्यम से भेज दिए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 05 मई 2026 को पाली जिले की अधिकृत वेबसाइट pali.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


