best news portal development company in india

साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप स्कीम व अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्दैश, स्वजनगणना में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील*

SHARE:

  • *साप्ताहिक समीक्षा बैठक*
    *जिला कलक्टर ने फ्लैगशिप स्कीम व अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिये निर्दैश, स्वजनगणना में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील*

    पाली, 04 मई। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं 2025-2026-2027, स्वजनगणना में अधिक से अधिक भागीदारी करने, विभिन्न फ्लैगशिप स्कीम, सम्पर्क 181, राजउन्नति, के बारे में समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्दैश दिये।

    बैठक में जिला कलक्टर ने गर्मी के समय में पानी, बिजली, की स्थिति व उपलब्धता को लेकर विस्तार से समीक्षा की व आवश्यक निर्दैश दिये। साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों व बांगड चिकित्सालय में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्दैश दिये। साथ ही शिक्षा विभाग को बच्चो के माता-पिता से स्वगणना का फार्म भरवाने, जर्जर भवनों, मिड डे मिल, विधालयों में शौचालयो के बारे में साफ सफाई व ग्राम रथ अभियान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग को विभिन्न साईनेज के लिये, आईसीडीएस विभाग में जर्जर भवनों बारे में व नगर निगम के कार्याे, डिस्काम संबधी कार्य व बांगड चिकित्सालय में दवाईयां, कूलर, पंखे, निःशुल्क जांच, व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निर्दैश दिये।

उन्होंने वन विभाग में हरियालो राजस्थान के लिये पौधरोपण के लिये, कृषि बागवानी, बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग पेंशन सत्यापन, उधोग केन्द्र की योजनाओं विश्वकर्मा योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

*जिला पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित दिये आवश्यक निर्दैश*
जिला कलक्टर पाली की अध्क्षता में इसके साथ ही पोषण अभिसरण योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर पोषण संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत, शौचालय निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिये इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग प्रकाश चंद्र तथा व अन्य संबधित मौजूद रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें