*टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, 100 दिवसीय अभियान के इंडिकेटर्स की हुई समीक्षा*
पाली, 22 अप्रैल 2026/ जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन पाली में बुधवार को सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सभी प्रमुख इंडिकेटर्स का गहन मूल्यांकन किया गया तथा प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ मारवाल ने खराब प्रदर्शन करने वाली टीबी यूनिट्स को कड़े निर्देश दिए गए कि वे तीन दिनों के भीतर निक्षय सॉफ्टवेयर पर सभी लंबित एंट्री पूर्ण करें। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि हाई-रिस्क गांवों की संपूर्ण जनसंख्या की स्क्रीनिंग कर निक्षय आईडी बनाकर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच कराने के निर्देश दिए। अभियान के तहत प्रत्येक हाई-रिस्क गांव में कम से कम 100 एक्स-रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उजमा जबीन ने लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके नाट टेस्ट कराने, निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित करने तथा टीपीटी एवं डिफरेंशिएटेड टीबी की एंट्री निक्षय पोर्टल पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन एवं बैंक अकाउंट सीडिंग की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया।
बैठक में वियंग शर्मा, राजीव गहलोत, कुलदीप शर्मा, सालीक अख्तर सहित सभी टीबी यूनिट्स के एसटीएस व एसटीएलएस उपस्थित रहे।
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


