best news portal development company in india

पाली पुलिस अधिक्षक मौनिका सैन को सवाराम गरासीया व डेपुटेशन लेकर उपसथित होकर पुलिसथाना-नाना मे मुकदमा दर्ज करवाने का परिवाद,ज्ञापन दिया।

SHARE:

पुलिस अधीक्षक महोदय जी.

पाली (राज)

विषय-

मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने बाबत्।

महोदय जी.

मैं प्रार्थी सवाराम पुत्र सामताराम जाति गरासिया निवासी पाटरिया तहसील बाली जिला पाली राज. की और से अर्ज है कि दिनांक 11.04.2026 को सुबह करीबन 07 बजे मैं व मेरा पुत्र मंशाराम हम दोनो पाटरीया से गांव नाना मजदुरी करने जा रहे थे तब रास्ते में मोहनलाल पुत्र कालाराम, पुना पुत्र नाथुराम् जामा पुत्र नेनाराम, दिनेश पुत्र देवाराम, भीमा पुत्र पुसाराम, पुराराम पुत्र पोसाराम, जटा पुत्र नवाराम, काला पुत्र कानाराम जातिगण गरासिया निवासीगण पाटरीया व इनके साथ 10-15 लोग अन्य एक राय होकर रास्ता रोककर खड़े थे मुझे व मेरे पुत्र मंशाराम को अकेला देखकर इन लोगो ने हमारे साथ मारपीट की व हम दोनो को पकडकर उल्टा सुलाकर उल्टी कुल्हाडी से कमर व कमर के निचले भाग पर मारा जिससे गंभीर चोटे आई व मेरे पुत्र के दाहिने हाथ के कोहनी पर व दाहीने पैर के घुटनों उपर अन्दरूनी चोटे आई। घटना के बाद मैं व मेरा पुत्र उन लोगो से जैसे तैसे बचकर भागकर चले गये अगर हम वहां से नही भागे जाते तो हम दोनो को जान से मार सकते थे यह लोग मुझे जान से मारने के ईरादे से बार बार हमला करते है यह लोग मुझे अकेला देखकर किसी भी समय जान से मार भी सकते है व अन्य लोगो से मरवा भी सकते है मुझे इन लोगो से पुरा पुरा जान का खतरा है उपरोक्त घटना की रिपोर्ट मैने दिनांक 12.04.2026 को पुलिस थाना नाना में दी थी लेकिन आज दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है व न ही कोई कार्यवाही हुई है व इन लोगो को पुलिस थाना नाना द्वारा पुरा संरक्षण मिला हुआ है। मुझे पुलिस थाना नाना से कोई न्याय की उम्मीद नहीं है। प्रार्थी व प्रार्थी परिवार के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी रतनसिंह थानेदार, मुंशी राजेन्द्र सिंह व हीरसिंह पुलिस थाना नाना की रहेगी।

अतः रिपोर्ट प्रस्तुत कर श्रीमान जी से निवेदन है कि तमाम अभियुक्तगणों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करावे व मुझ प्रार्थी का मेडिकल करवाया जाकर प्रार्थी को न्याय प्रदान करावें।

सवाराम

इति दिनांक 21.04.2026

हस्ताक्षर

मो

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

*संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ पाली, 21 अप्रैल। शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन एवं नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित संभाग स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को विद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोजत सीबीईओ दलपत सिंह सांखला उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा, डॉ. कुलदीप सिंह देवड़ा सुमेरपुर, डॉ. विक्रम सिंह जोजावर, व्याख्याता भीम सिंह फालका, जैतारण एवं विचित्र सिंह फार्मा असिस्टेंट, जोजावर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। विद्यालय के प्राचार्य डी.सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्वागत गान के पश्चात प्राचार्य गुप्ता ने सभी अतिथियों का शिरोपाव व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया और जयपुर, करनाल एवं उदयपुर क्लस्टर का परिचय भी प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कुल 106 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान संगीत शिक्षिका विधि शर्मा एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को आकर्षक बना दिया। प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय देवगढ़ विजयेन्द्र नागदा ने नवोदय में अपने 15 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं दीं और खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। सीबीईओ दलपत सिंह सांखला ने राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल नैतिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका इंदु चाहर के निर्देशन में छात्र विनय प्रताप ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेड़ा द्वारा किया गया।