पुलिस अधीक्षक सहजी पाली (राज)
पुलिस थाना नाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 007 दिनाक 11.04.2026 उक्वान अमराराम बनाम भीमाराम वगैरा का अनुसंधान निष्एवं पारदर्शी रूप से उच्चाधिकारी से जाँच करवाजाने एवं परिवादी का मेडिकल करवाने बाबत्।
मान्यवरजी
में परिवादी अमराराम पुत्र भाणाराम जाति गरासिया, निवासी पाटरिया कोयलवाय पुलिस थाना नाना, तहसील बाली की और से निवेदन है कि
1. यह है कि दिनांक 11.04.2026 को परिवादी अमराराम के साथ अभियुक्तगणो ने एक राय होकर अवसर देखकर मारपीट की थी जिसमें परिवादी को अभियुक्तगणो ने पकड़कर उल्टा सुलाकर उल्टी कुल्हाड़ी से मारपीट की थी जिसमें परिवादी के शरीर, कमर पर गंभीर चोटें आयी थी जिस पर परिवादी के द्वारा पुलिस थाना नाना में निम्म धारा 191(2), 126(2), 115(2), 190 बी. एन.एस. 2023 में मुकदमा नंबर 097 दिनांक 11.04.2026 को दर्ज रजिस्टर किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
2. यह है कि परिवादी के साथ हुई घटना में अनुसंधान अधिकारी द्वारा मेडिकल जांच भी नहीं करवाई गयी है तथा न ही परिवादी के बयान लेखबद्ध किये गये है तथा परिवादी को असहनीय दर्द हो रहा है जिससे अभियुक्तगणो का अभी भी हौसला बुलन्द है तथा परिवादी परिवार का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। यानि अनुसंधान अधिकारी द्वारा उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जॉच किये जाने की मंशा नहीं है।
3. यह है कि आरोपीगण सुबह के 3 घण्टे व शाम के 3 घण्टे तक रास्ते पर हथियार लेकर प्रार्थी व प्रार्थी परिवार को मारने की नियत से बैठे रहते हैं। प्रार्थी व प्रार्थी परिवार के साथ किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो समस्त जवाबदारी रतनसिंह थानेदार, मुंशी राजेन्द्र सिंह मुंशी हीरसिंह पुलिस थाना नाना की रहेगी।
अतः प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर श्रीमानजी से निवेदन है कि उपरोक्त प्रकरण में मुझे पुलिस थानाधिकारी नाना से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है जिससे उपरोक्त प्रकरण का अनुसंधान हेतु उच्चाधिकारी से जाँच करवाने का आदेश प्रदान करावें।
इति दिनांक 21.04.2026
अमराराम
हस्ताक्षर
मो
Author: Gautam Ujala
CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217


