best news portal development company in india

पाली शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, लोढ़ा स्कूल के पास लस्सी कॉर्नर से लिए नमूने*

SHARE:

*पाली शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, लोढ़ा स्कूल के पास लस्सी कॉर्नर से लिए नमूने*

पाली, 22 अप्रैल 2026/
चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने बुधवार को पाली शहर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर में स्वच्छता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव ने बुधवार को पाली शहर के लोढ़ा स्कूल के पास स्थित एक लस्सी कॉर्नर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की रसोई में भारी गंदगी पाई गई। साथ ही खाद्य सामग्री के निकट कॉकरोच मारने की दवाई रखी हुई मिली, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। मौके की स्थिति को देखते हुए टीम ने लस्सी कॉर्नर से टूटी फूटी, मिल्क क्रीम तथा अनानास फ्रूट क्रश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment