best news portal development company in india

पाली व सुमेरपुर में रिको करवाएगा 773 लाख के विकास कार्य*

SHARE:

*पाली व सुमेरपुर में रिको करवाएगा 773 लाख के विकास कार्य*

जयपुर, 20 फरवरी। रिको आगामी दिनों में पाली व सुमेरपुर के नया गांव, मण्डिया रोड, पाली तथा सुमेरपुर के जाखानगर व अणगौर में 773 लाख रुपए के अनेक विकास कार्य करवाएगा। इसके लिए कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी है।

पशुपालन एवं गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर के जाखानगर व अणगौर औद्योगिक क्षेत्र में रिको 251 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को करवाएगा। सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले अणगौर में आगामी वित्तीय वर्ष में सड़क सुदृढीकरण, आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट एवं नालियों के निर्माण हेतु 160 लाख रुपए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। वहीं, सुमेरपुर औद्योगिक क्षेत्र के ही जाखानगर में सड़कों के नवीनीकरण के लिए 91 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र नया गांव, पाली में भी 325 लाख रुपए की लागत से डामर रोड व नालियों का निर्माण तथा औद्योगिक क्षेत्र मण्डिया रोड, पाली में एचटी एवं एलटी लाइन के उन्नयन का कार्य 197 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही नया गांव के कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 8 लाख रुपए की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं, नया गांव कर्मिशियल कॉम्पलैक्स में साढे 13 लाख रुपए की लागत से बिजली की लाइन बिछाई जाएगी। सभी कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, जल्द ही कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से व्यापारियों की ओर इस औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर मंत्री श्री कुमावत के समक्ष मांग उठाई जा रही थी। व्यापारियों की भावनाओं को मंत्री श्री कुमावत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ इस सम्बन्ध में अवगत करवाया था। इन कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री श्री कुमावत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
—————
सौरभ/रवीन्द्र

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली से शिवसेना शिद्धे के जिला प्रमुख तखतसिंह सोलंकी व प्रवक्ता राजू दैवासी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गौसवामी के मार्फत उजेन(बड़नगर) मोहर्रम के अवसर आपत्तिजनक जुलूस में नारेबाजी,व कार को बम ब्लास्ट की जांच व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग।,

देश भर की आवाज को मंच देने , शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रो की गूंज तहत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में “छात्रो की गूंज”संवाद कार्यक्रम आयोजित।