best news portal development company in india

वंदे मातरम् – 150 वर्ष : विकसित भारत, अन्नदाता का मान, श्रम शक्ति का सम्मान’’ विषय पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ* *प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्री एल.एन. मंत्री ने किया* *प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केन्द्र रही*

SHARE:

पाली, 29 जनवरी 2026। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही की ओर से राजकीय बांगड़ पी.जी. महाविद्यालय, पाली परिसर स्थित सेमिनार हॉल में 29 से 30 जनवरी तक आयोजित दो दिवसीय ‘‘वंदे मातरम्–150 वर्ष : विकसित भारत, अन्नदाता का मान, श्रम शक्ति का सम्मान’’ विषयक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उदघाटन गुरुवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी मदन सिंह चौहान, बांगड़ महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य केसी सैनी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. बजरंग लाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित वंदेमातरम् के 150 वर्ष तथा केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पैनलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने आमजन से अपील की कि वे इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। यह प्रदर्शनी वंदेमातरम् के 150 वर्ष के महत्व एवं केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है। सही जानकारी ही पात्र व्यक्ति को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिला सकती है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 से किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं को स्टार्टअप से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने जनधन खाता योजना, किसान सम्मान निधि तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्य वक्ता चिकित्सा विभाग से एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पाली के प्रिंसिपल के.सी. सैनी ने उपस्थित जनसमूह को नशा मुक्ति के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक हैं। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। सहायक डाक अधीक्षक मांगीलाल ने सुकन्या समृद्धि योजना, पी.एल.आई., इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, आवर्ती जमा (आर.डी.) आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं डाक विभाग के जनसम्पर्क निरीक्षक वैभव त्रिवेदी ने आधार अपडेट से संबंधित जानकारी प्रदान की।
जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक देवेन्द्र कुमार जोशी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना, जनधन खाता योजना एवं कुसुम योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर भी प्रकाश डाला। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंचल प्रसूता केन्द्र, जरावस्था केन्द्र योजना तथा नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं जीएसटी सुधार 2.0 के संबंध में जानकारी दी।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय जयपुर के अभिषेक यादव ने अमृत भारत स्टेशन योजना, राष्ट्र प्रथम–राष्ट्रीय सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना पर जानकारी साझा की।
केन्द्रीय संचार ब्यूरो, डूंगरपुर के प्रभारी अधिकारी नरेश कुमार बैरवा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

*प्रतियोगिताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं आकर्षण का केन्द्र*

पाली। प्रदर्शनी के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। लीला देवी पार्टी, पाली द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी स्थल पर डाक विभाग, बैंक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा सूचना स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी के प्रथम दिवस विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के महिला-पुरुषों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के डॉ. दुर्जन सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ. भैंरोसिंह, नंदलाल शर्मा, हेमंत कुमार, राकेश रमेशा, प्रियंका सहित अन्य उपस्थित रहे।
_________0000_____

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें

पाली जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राघवेन्द्र शर्मा का सूसाईट प्रकरण में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाने,व उचित जांच व न्याय की गुहार की गई।(छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)