best news portal development company in india

वन्दे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित* *महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी*

SHARE:

*वन्दे मातरम्@150 के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित*
*महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी*

पाली, 23 जनवरी। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में द्वितीय चरण (19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026) के अंतर्गत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में वीर सावरकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर, पाली में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 80 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पॉक्सो एक्ट 2012, पोश एक्ट 2013, कौशल संवर्धन योजनाएं, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना एवं कालीबाई भील उड़ान योजना की जानकारी प्रदान की।

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग, उपनिदेशक भागीरथ चौधरी, विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत, प्रधानाध्यापक विनोद चंद्र पारीक, हेमलता सिसोदिया, संगीता नवल, वर्षा अग्रवाल सहित विद्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Gautam Ujala
Author: Gautam Ujala

CHHAGAN LAL BHARDWAJ, Chief Additor, Pali( Rajsthan) mo-95090 70217

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
और पढ़ें